सुनसान जगह पर प्रेमी-प्रेमिका को रोककर युवती को बनाया बंधक, आगे जो हुआ वह भयावह था

चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में स्थित जड़ेला चेकडैम के पास हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस नाबालिग पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2026, 2:33 AM IST
google-preferred

Chitrakoot: प्रदेश के चित्रकूट जनपद से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक प्रेमी और प्रेमिका को सुनसान जंगलों की तरफ जाना महंगा पड़ गया। जंगल में चेकडैम के पास मौजूद तीन लोगों ने प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र में युवक अपनी प्रेमिका के साथ जंगल के रास्ते जड़ेला चेकडैम के समीप पहुंचे। इस दौरान घात लगाए बैठे मौजूद तीन युवकों ने प्रेमी युगल को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने प्रेमी के सामने ही उसकी नाबालिग आदिवासी प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी प्रेमी की मोटरसाइकिल लेकर बाजार पहुंचे और समोसा-आम खरीदकर वापस लौटे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर उसके प्रेमी पर भी पूर्व में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

असलहे के बल पर दोनों को बनाया बंधक

पुलिस के अनुसार, एक युवक अपनी नाबालिग आदिवासी प्रेमिका के साथ जंगल के रास्ते चेकडैम के पास पहुंचा था। उसी समय वहां पहले से मौजूद तीन युवकों की नजर उन पर पड़ी। आरोप है कि तीनों ने असलहे के बल पर दोनों को बंधक बना लिया और युवक को धमकाते हुए उसकी प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका को बंधक बनाए रखा। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी दोनों की निगरानी करता रहा, जबकि दो आरोपी प्रेमी की मोटरसाइकिल लेकर मानिकपुर बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने समोसा और आम खरीदे और फिर वापस घटनास्थल पर लौटे। पुलिस ने जांच के दौरान बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें प्रेमी की मोटरसाइकिल दिखाई देने पर आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली।

दिव्यांग से करवा रहा था ये काम, मामला संज्ञान में आने के बाद हुई शख्त कार्रवाई

प्रेमी ने भी पूर्व में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नाबालिग आदिवासी पीड़िता ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने भी पूर्व में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस आधार पर पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी के साथ-साथ प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्र बने टॉपर

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Location :  Chitrakoot

Published :  17 July 2026, 2:23 AM IST

Related News

Advertisement