Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची आयी सामने

दिल्ली के लाल किला इलाके में सोमवार शाम को भीषण ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से पूरे देश में हडकंप मचा हुआ है। घायलों और मृतकों में यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड के कई लोग शामिल है। एंजेंसी जांच में जुट गई हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 November 2025, 6:03 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाका हो गया जिसमें  अब तक करीब  9 निर्दोषों की जान चली गई वहीं करीब 20 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र जगवंश सिंह शामिल हैं। घायलों में यूपी के देवरिया का युवक शामिल है। इसके अलावा दिल्ली के कई युवकों के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का युवक भी है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्थिति पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

घायल और मृतकों की सूची

1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)

2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)

3. शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)

4. समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली - (घायल)

5. जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)

6. भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)

7. अज्ञात (मृत)

8. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)

9. विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)

10. पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)

11. विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)

12. शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)

13. अज्ञात (अमान) (घायल)

14. मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)

15. अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)

Advertisement
16. अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)

17. अज्ञात- (मृत)

18. मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)

19. तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)

20. अज्ञात (घायल)

21. अज्ञात ( मृत)

22. अज्ञात ( मृत)

23. अज्ञात (मृत)

24. मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)

25. अज्ञात (मृत)

26.मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)

27. किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)

28. आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने अब तक कुल 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, एक इको वैन के पास अचानक विस्फोट हुआ। आसपास की दुकानों और वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस को शुरुआती जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक विस्फोट का कारण और जिम्मेदारों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

दिल्ली धमाके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया

धमाके के बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा  कि धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ। वाहन में यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) समेत सभी एजेंसियां ​​स्थिति का जायजा ले रही हैं।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 November 2025, 6:03 AM IST

Advertisement
Advertisement