दिल्ली के मोती नगर में तड़के भीषण हादसा: आग के बाद फटा LPG सिलेंडर, एक की मौत

दिल्ली के मोती नगर (शाहपुरा) में तड़के 3 बजे दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग। एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू। जानिए पूरी घटना की अपडेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 September 2026, 9:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: पश्चिम दिल्ली के मोती नगर स्थित शाहपुरा (गली नंबर 11) में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। करीब सुबह 3:25 बजे एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सिलेंडर में हुए तेज धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस भयावह घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

आग बुझाने के दौरान हुआ जोरदार सिलेंडर धमाका

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा दो मंजिला (G+2) मकान के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। भूतल पर स्थित रसोई में पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी थी। जब तक मकान में मौजूद लोग और पड़ोसी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी रसोई में रखा एलपीजी सिलेंडर भीषण तापमान के कारण जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दीवारें हिल गईं और सिलेंडर की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी के दिल्ली जाने से था परेशान, वाराणसी में 43 साल के पवन ने फंदे से लटककर दी जान

राहत-बचाव कार्य और पहचान की कोशिश जारी

धमाके और आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और शव को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृतक पुरुष की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के शुरुआती कारणों और एलपीजी लीक की जांच शुरू कर दी है।

Location :  New Delhi

Published :  19 September 2026, 9:54 AM IST

Related News

Advertisement