हिंदी
दिल्ली विधानसभा को बजट पेश होने से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में कई बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधानसभा परिसर की सघन जांच की, हालांकि अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी (Img: Google)
New Delhi: देश की राजधानी नई दिल्ली में बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को निशाना बनाने की बात कही गई है। दिल्ली विधानसभा को खाली कराया गया है और जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 7:28 बजे विधानसभा की आधिकारिक ईमेल पर पहला धमकी भरा संदेश आया, जबकि 7:49 बजे स्पीकर की ईमेल पर दूसरा मेल भेजा गया। इन ईमेल्स के सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
धमकी भरे मेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
बिहार राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार को फिर सौंपी गई जेडीयू की कमान; विरोधी कोई सामने नहीं…
धमकी के बाद पूरे विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है।