बिहार राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार को फिर सौंपी गई जेडीयू की कमान; विरोधी कोई सामने नहीं…

नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। नामांकन की अंतिम तिथि तक कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया, जिससे उनका चयन तय हो गया।

Updated : 24 March 2026, 12:29 PM IST
google-preferred

Patna: नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य नेता ने दावेदारी पेश नहीं की, जिसके चलते उनका निर्विरोध चयन तय हो गया।

नामांकन प्रक्रिया में नहीं मिला कोई प्रतिद्वंदी

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 मार्च तक चली। इस दौरान केवल नीतीश कुमार ने ही अपना नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी भी नेता ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी, जबकि नाम वापसी की अंतिम समय सीमा 24 मार्च सुबह 11 बजे तक निर्धारित थी।

समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन शेष रह गया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

दिल्ली में जारी होगा निर्वाचन प्रमाण पत्र

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निशार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े मंगलवार दोपहर 2:30 बजे नीतीश कुमार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शामिल हैं।

बिहार में RJD की हार पर लालू के घर में दरार, रोहिणी आचार्य ने छोड़ा परिवार और राजनीति

पहले ही दाखिल कर चुके थे नामांकन

जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने 19 मार्च को दिल्ली में नीतीश कुमार के समर्थन में उनका नामांकन दाखिल कराया था। उस समय से ही यह स्पष्ट हो गया था कि पार्टी नेतृत्व उनके पक्ष में एकजुट है। नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने से चुनाव औपचारिकता बनकर रह गया।

जेडीयू के इतिहास में अहम भूमिका

नीतीश कुमार का जेडीयू में लंबा और प्रभावशाली राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने वर्ष 2003 में पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जॉर्ज फर्नांडिस बने थे, जिन्होंने लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद शरद यादव ने भी पार्टी की कमान संभाली और संगठन को मजबूत किया।

छोटे सरकार हुए जेल से रिहा, बाहर आते ही दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी विधायक का बड़ा बयान; बिहार की राजनीति गरमाई

औपचारिक चुनाव से पहले ही तय हुआ परिणाम

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 27 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन मैदान में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण परिणाम पहले ही स्पष्ट हो गया। अब औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर पार्टी की कमान संभालेंगे।

उनका यह कार्यकाल पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Location :  Patna

Published :  24 March 2026, 12:26 PM IST

Related News

Advertisement