बैंक जाने से पहले सावधान: 11 से 13 सितंबर तक रहेगा लॉन्ग वीकेंड, जानिए आपकी शाखा खुली है या बंद

11 से 13 सितंबर तक बैंकों में कामकाज प्रभावित! राजस्थान में स्थानीय चुनाव, दूसरे शनिवार और रविवार के चलते लगातार 3 दिन छुट्टियां। दिल्ली समेत अन्य शहरों में क्या है बैंकों का स्टेटस? घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग से कैसे निपटाएं काम, जानिए पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 September 2026, 9:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: डिजिटल दौर में ज्यादातर वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन चेक डिपॉजिट, नया खाता खुलवाने, केवाईसी अपडेट या लॉकर संबंधी कामों के लिए आज भी बैंक शाखा जाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए!

आज यानी 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं। अगर आपने पहले से योजना नहीं बनाई, तो शाखाओं के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

11 सितंबर (शुक्रवार): राजस्थान के कुछ हिस्सों में स्थानीय अवकाश

लगातार तीन दिनों की इस छुट्टी की शुरुआत आज यानी शुक्रवार 11 सितंबर से हो रही है। जयपुर नगर निगम क्षेत्र समेत राजस्थान के जिन-जिन निकायों में स्थानीय चुनाव आयोजित हो रहे हैं, वहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

चुनाव के कारण इन क्षेत्रों की सभी बैंक शाखाएं, सरकारी संस्थान और स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, देश के बाकी राज्यों और शहरों में आज शुक्रवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और लेनदेन चलता रहेगा।

BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी संग मीटिंग; इन मुद्दों पर होगी बात

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और बैंक का स्टेटस

राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसके चलते कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, और सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं।

हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिल्ली में बैंकों के लिए किसी अलग छुट्टी की घोषणा नहीं की है। इसलिए दिल्ली में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, लेकिन सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

12 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 13 सितंबर (रविवार)

12 सितंबर यानी महीने का दूसरा शनिवार है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, देश का हर सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहता है। इसके बाद 13 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस वजह से शनिवार और रविवार को पूरे देश में किसी भी बैंक शाखा में कामकाज नहीं होगा।

CNG गाड़ी वालों के लिए बड़ी खबर: बिना इस कागज के नहीं मिलेगी गैस, IGL ने दिल्ली-NCR में बदले नियम

काम न रुके इसलिए अपनाएं डिजिटल रास्ता

शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) के जरिए पैसे ट्रांसफर और कैश निकालने का काम आसानी से कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 September 2026, 9:36 AM IST

Advertisement