हिंदी
ट्रेन (Img: pinterest)
New Delhi: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के सुरक्षा इंतजामों के चलते दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच सुबह 6:45 बजे से 9:00 बजे तक रेल परिचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान इस रेलखंड पर कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा।
रेलवे ने इस अवधि में चलने वाली चार ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इनमें शामिल हैं
74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू
74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू
54058 शामली-दिल्ली जंक्शन डीएमयू
64417 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन मेमू
इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा।
64414 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद होकर चलेगी।
64111 खुर्जा जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली किशनगंज मार्ग से संचालित होगी।
64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज ट्रेन भी साहिबाबाद होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
रेलवे ने कई ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशन में भी बदलाव किया है।
64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ट्रेन अब नई दिल्ली से चलेगी।
इसकी लिंक ट्रेन 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन नई दिल्ली में ही समाप्त होगी।
64152 दिल्ली जंक्शन-अलीगढ़ मेमू गाजियाबाद से शुरू होगी और दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद के बीच नहीं चलेगी।
64022 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन मेमू दिल्ली शाहदरा में ही यात्रा समाप्त करेगी।
64025 दिल्ली जंक्शन-शामली मेमू दिल्ली शाहदरा से रवाना होगी।
64558 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन भी दिल्ली शाहदरा तक ही संचालित होगी।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए नहीं मिली कन्फर्म सीट? रेलवे ने चलाई स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल
रेलवे के अनुसार, 18310 जम्मूतवी–संबलपुर जंक्शन एक्सप्रेस और 15910 लालगढ़ जंक्शन-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी दिल्ली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने तक नियंत्रित किया जाएगा। इससे इन ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का समय और वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Location : New Delhi
Published : 14 August 2026, 7:24 PM IST
Topics : Railway Alert Railway News India Train Delay
No related posts found.