Video: छठ यात्रा के लिए रेल मंडल ने किए विशेष इंतजाम, डीआरएम खुद कर रहे निगरानी
छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीडीयू रेल मंडल प्रशासन सक्रिय हो गया। डीआरएम उदय सिंह मीणा खुद मोर्चा संभालकर यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।