Assam Plane Crash: जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जानें कैसे हुआ भीषण हादसा?

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना के एक सैन्य विमान के साथ लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विमान में आग लगने की खबर के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 June 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Dispur: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना का एक सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह AN-32 कार्गो विमान था, जिसका उपयोग सैन्य सामग्री और आवश्यक सामान के परिवहन के लिए किया जाता है।

लैंडिंग के दौरान लगी आग

बताया जा रहा है कि विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे एयरबेस पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

जांच और राहत कार्य जारी

भारतीय वायु सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शुरुआती रिपोर्टों में पायलट के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Location :  Dispur

Published :  13 June 2026, 11:27 AM IST

Advertisement