हिंदी
गुवाहाटी में खौफनाक वारदात
Guwahati: असम के गुवाहाटी स्थित होटल बिलास इन में सोमवार रात को अंधाधुंध फायरिंग की वारदात हुई जिसमें करीब पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और होटल का एक कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। यह जगह असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है।
गुवाहाटी में खौफनाक वारदात, मची अफरातफरी
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों ने छह लोगों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की। इसमें दो महिलाएं भी थीं। कुछ घायलों के होटल कर्मचारी होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल गोली चलाने वालों की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और हमलावरों की संख्या कितनी थी। पुलिस मौके से जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच कर रही है।
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमें कम से कम चार शव मिले हैं और मामले की जांच चल रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि और शव मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Location : Guwahati
Published : 26 October 2026, 11:17 PM IST