हिंदी
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई
Dispur: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट से सीट हार गए हैं। बीजेपी के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस नेता को शिकस्त दी। असम चुनावों में उन्हें जोरहाट सीट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, जो इस क्षेत्र में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।
इसके साथ ही राज्य की 126 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी बंपर बहुमत से वापसी कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई थे, जो पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में थे। गौरव गोगोई को राज्य में पार्टी के लिए सीएम पद का चेहरा माना जा रहा था, लेकिन वह अपनी सीट भी नहीं जीत सके।
गोगोई की हार को असम में पार्टी की संभावनाओं के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वे राज्य में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं।
जोरहाट के नतीजे मतदाताओं की बदलती पसंद को दर्शाते हैं और असम में अपने पारंपरिक जनाधार को बनाए रखने में कांग्रेस के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करते हैं। गोगोई की हार को असम में पार्टी की संभावनाओं के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वे राज्य में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं।
असम की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही जोरहाट में पिछले दो बार से बीजेपी का कब्जा रहा है। कांग्रेस ने अंतिम बार यह सीट 2011 में जीती थी। जब कांग्रेस के टिकट पर राना गोस्वामी ने असम गण परिषद के हितेंद्र गोस्वामी को हराया था. हितेंद्र गोस्वामी 2016 के चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी में आ गए और वो जोरहाट से जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने 2021 के चुनाव में भी कांग्रेस के राना गोस्वामी को मात दी थी।
जोरहाट के नतीजे मतदाताओं की बदलती पसंद को दर्शाते हैं और असम में अपने पारंपरिक जनाधार को बनाए रखने में कांग्रेस के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करते हैं।
Location : Dispur
Published : 4 May 2026, 3:06 PM IST