Air India Express: सिर्फ 35 मिनट की देरी और 8 क्रू मेंबर्स पर गिरी गाज, जानें क्या हुआ था उस फ्लाइट में?

Air India Express ने इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी के मामले में 4 पायलट और 4 केबिन क्रू समेत 8 कर्मचारियों को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया है। सभी की जांच निगेटिव आई थी, लेकिन तय समय सीमा का पालन नहीं होने पर कार्रवाई हुई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 September 2026, 8:19 AM IST
google-preferred

New Delhi: Air India Express ने 4 पायलट और 4 केबिन क्रू समेत कुल 8 क्रू मेंबर्स को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। मामला इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग के बाद होने वाले अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर (BA) टेस्ट में देरी से जुड़ा है। रिपोर्टों के मुताबिक, तय समय सीमा से 35 मिनट की देरी हुई थी।

सबसे अहम बात यह है कि जांच में सभी 8 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यानी टेस्ट में किसी के शरीर में अल्कोहल नहीं पाया गया। इसके बावजूद निर्धारित समय के भीतर टेस्ट नहीं कराने को नियमों का उल्लंघन माना गया।

2 अगस्त को दुबई से अमृतसर पहुंची थी फ्लाइट

यह मामला 2 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है। Air India Express की फ्लाइट IX 192 दुबई से अमृतसर पहुंची थी और सुबह 9:50 बजे श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। विमान में दो पायलट इन कमांड, दो को-पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल थे।

DGCA के नियमों के मुताबिक, भारत से बाहर से आने वाली निर्धारित उड़ानों के क्रू का पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भारत में पहली लैंडिंग पर कराया जाना होता है। संबंधित नियमों में इंटरनेशनल फ्लाइट के क्रू के लिए पोस्ट-फ्लाइट BA जांच का प्रावधान है।

Bluevine Layoffs: सिर्फ 5 मिनट की वीडियो कॉल और खत्म हुई 80 भारतीयों की नौकरी, कंपनी के फैसले से मचा हड़कंप

2 घंटे की समय सीमा पार हुई

रिपोर्टों के अनुसार, क्रू का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट लैंडिंग के करीब 2 घंटे 35 मिनट बाद हुआ। यानी निर्धारित दो घंटे की समय सीमा से 35 मिनट ज्यादा लग गए। सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद देरी को गंभीरता से लिया गया।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्टों में बताया गया है कि इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद लॉगबुक एंट्री, ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, कस्टम्स और इमिग्रेशन जैसी औपचारिकताओं में क्रू व्यस्त था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू बाद में होटल गया और फिर टेस्ट कराने के लिए एयरपोर्ट लौटा।

एयरलाइन ने खुद DGCA को दी जानकारी

Air India Express ने इस मामले की जानकारी DGCA को दी। इसके बाद क्रू को ड्यूटी से हटाकर तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया। कार्रवाई की वजह टेस्ट में अल्कोहल मिलना नहीं, बल्कि अनिवार्य जांच तय समय के भीतर नहीं कराना बताया गया है।

इस घटना के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट के क्रू के लिए पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की प्रक्रिया और उसकी समयबद्धता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Location :  New Delhi

Published :  18 September 2026, 8:19 AM IST

Advertisement