हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Mumbai: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) 7 मई को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 6 घंटे के लिए दोनों रनवे पर संचालन रोक दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी फ्लाइट न तो उड़ान भरेगी और न ही लैंडिंग कर पाएगी, जिससे यात्रियों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह बंदी प्री-मॉनसून मेंटेनेंस के तहत की जा रही है। रनवे 09/27 और रनवे 14/32 पर विशेष रूप से काम किया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में किसी भी तरह की तकनीकी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने न आए। यह मेंटेनेंस हर साल किया जाता है, जिससे एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली सुचारू बनी रहे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मेंटेनेंस के दौरान रनवे की सतह की बारीकी से जांच की जाएगी। जहां भी छोटी-मोटी खामियां मिलेंगी, उन्हें तुरंत ठीक किया जाएगा। एयरपोर्ट की पूरी एयरसाइड सुविधा जो करीब 1033 एकड़ में फैली है, उसे बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी मानी जाती है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से पहले एयरलाइन से संपर्क कर लें और अपडेट लेते रहें। इस दौरान कई उड़ानों के समय में बदलाव या रद्द होने की संभावना है, इसलिए यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
Location : Mumbai
Published : 6 May 2026, 4:44 PM IST