Kedarnath Yatra 2025: गौरीकुंड मार्ग आंशिक रूप से बहाल, पुलिस की निगरानी में भेजे जा रहे श्रद्धालु
गौरीकुंड के पास क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग पूरी तरह नहीं खुल पाया है। यात्रियों को पुलिस निगरानी में सावधानीपूर्वक केदारनाथ भेजा जा रहा है। मार्ग संवेदनशील होने के कारण जोखिम बना हुआ है, चौड़ीकरण कार्य जारी है।