

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो दिन की शुरुआत हेल्दी और संतुलित नाश्ते से करना बेहद जरूरी है। यह लेख बताएगा कि सुबह के भोजन में किन चीजों को शामिल कर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं और वजन भी घटा सकते हैं।
वजन घटाने के उपाय (सोर्स-गूगल)
New Delhi: आज के तेज रफ्तार जीवन में फिट रहना और वजन को नियंत्रित रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल के साथ-साथ ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता इस दिशा में सबसे अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि सुबह का पहला आहार न केवल शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा देता है, बल्कि मेटाबॉलिज़्म को भी तेज करता है जो वजन कम करने में मददगार होता है।
बहुत से लोग वजन घटाने के चक्कर में नाश्ता छोड़ देते हैं, जो एक बड़ी गलती है। भूखे रहने से मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है और शरीर फैट बर्न करने के बजाय उसे जमा करना शुरू कर देता है। इसलिए जरूरी है कि सुबह का नाश्ता संतुलित और पोषण से भरपूर हो।
ये 6 चीजें नाश्ते में जरूर करें शामिल
ओट्स (Oats)
फाइबर से भरपूर ओट्स लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और अनावश्यक भूख को रोकते हैं। यह वजन घटाने में कारगर होते हैं और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखते हैं।
अंडे (Eggs)
प्रोटीन से भरपूर अंडे ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। अंडा उबला हुआ हो या ऑमलेट, यह मांसपेशियों को पोषण देता है और दिनभर की थकान को दूर करता है।
फ्रूट्स और ड्राय फ्रूट्स
पपीता, सेब, केला, या बेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। भीगे हुए बादाम, अखरोट और किशमिश मेटाबॉलिज़्म को सक्रिय करते हैं।
वेट लॉस उपाय (सोर्स-गूगल)
ग्रीक योगर्ट या लो-फैट दही
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह फैट बर्निंग हार्मोन को सक्रिय करता है और शरीर को ठंडक देता है।
स्प्राउट्स या मूंग चाट
फुल प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर यह सुपरफूड ब्रेकफास्ट में शामिल करें। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और एनर्जी देता है।
लेमन हनी वॉटर या ग्रीन टी
सुबह खाली पेट नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी या ग्रीन टी पीने से डिटॉक्सिफिकेशन होता है और फैट जल्दी घटता है।
कुछ जरूरी टिप्स