बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का का फिटनेस मंत्र वायरल, जानें रोज सुबह क्या खाती हैं?

47 साल की उम्र में भी फिट और ग्लोइंग नजर आने वाली एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी सेहत का राज बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि वो हर सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाती हैं। सोहा ने बताया कि लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 October 2025, 12:40 AM IST
google-preferred

New Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी फिटनेस और नैचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। 47 साल की उम्र में भी उनकी त्वचा की चमक और हेल्दी लाइफस्टाइल लोगों को हैरान कर देती है। सोहा सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ और स्किन केयर टिप्स साझा करती रहती हैं, जिनसे उनके फैन्स को काफी प्रेरणा मिलती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह हर सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाती हैं और यही उनका फिटनेस मंत्र है।

क्यों खाती हैं सोहा कच्चा लहसुन

सोहा अली खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछले चार हफ्तों से मैं अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से टुकड़े यानी कच्चे लहसुन से कर रही हूं। आप सोचेंगे कि क्यों? क्योंकि यह छोटी सी कली रोग प्रतिरोधक क्षमता, पेट की सेहत, सूजन और ओवरऑल हेल्थ के लिए एक शक्तिशाली हथियार है। यह पुराना नुस्खा आज भी उतना ही असरदार है।” उनका मानना है कि लहसुन में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल में होगा जबरदस्त स्वागत, पढ़ें डीएम ने क्या तैयारियां की?

सोहा ने बताया, "कैसे खाती हैं लहसुन"

सोहा ने लिखा, “मैं खाली पेट एक कच्ची कली खाती हूं। इसमें मौजूद जादुई एलिसिन कंपाउंड को सक्रिय करने के लिए जितनी देर हो सके इसे चबाती हूं और फिर पानी के साथ निगल जाती हूं। अगर आप इसे चबाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं तो आप इसे कुचलकर 10 मिनट के लिए रख सकते हैं और फिर सेवन कर सकते हैं।” एलिसिन एक शक्तिशाली तत्व है जो लहसुन को उसके औषधीय गुण देता है। यह शरीर में बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

गोरखपुर में विद्यालयों की गुणवत्ता पर अधिकारियों को सख्त निरीक्षण, कोई लापरवाही नहीं चलेगी

सोहा ने दी चेतावनी- सबके लिए नहीं है यह उपाय

सोहा अली खान ने अपनी पोस्ट में एक अहम बात भी जोड़ी। उन्होंने लिखा, “यह उपाय हर किसी के लिए नहीं है। अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, आपका पेट बहुत संवेदी (सेंसिटिव) है या आप कोई सर्जरी कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।” उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि लहसुन खाने के बाद मुंह की बदबू एक आम समस्या है। इसे दूर करने के लिए सोहा ने सुझाव दिया, “खाने के बाद दांतों को अच्छी तरह ब्रश करें और माउथवॉश का इस्तेमाल करें। लहसुन की खुशबू असली है लेकिन इसके फायदे भी उतने ही असली हैं।”

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 October 2025, 12:40 AM IST