हिंदी
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
New Delhi: भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी रोजगार क्षेत्र है, जो हर साल लाखों युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करता है। रेलवे न केवल स्थिर करियर का वादा करता है, बल्कि सरकारी सुविधाओं और सुरक्षा की वजह से युवाओं की पहली पसंद भी बना हुआ है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपको इसकी भर्ती प्रक्रिया और पात्रता के पूरे क्राइटेरिया को समझना जरूरी है।
भारतीय रेलवे में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री धारक तक सभी के लिए पद उपलब्ध हैं। यहां विभिन्न ग्रुपों में भर्तियां होती हैं- ग्रुप A, B, C और D। हर ग्रुप की भर्ती प्रक्रिया और योग्यता अलग-अलग होती है।
ग्रुप D के पदों में ट्रैकमैन, गैंगमैन, हेल्पर, पोर्टर, वॉशरमैन और स्वीपर जैसे पद आते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कई पदों पर ITI सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता होती है।
ग्रुप C में क्लर्क, स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, असिस्टेंट, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन आवश्यक है।
ग्रुप A और B यानी अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती UPSC या रेलवे बोर्ड की परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश? 30 के बाद भी हैं स्कूल, बैंक और रेलवे में अवसर
रेलवे भर्ती में आयु सीमा आमतौर पर 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होती है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को विशेष छूट दी जाती है-
SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी कुछ पदों पर अतिरिक्त छूट मिलती है।
रेलवे में नौकरी का सपना होगा पूरा (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
रेलवे में करियर का सबसे बड़ा लाभ इसकी स्थिरता और सुरक्षा है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को न केवल स्थायी नौकरी का भरोसा मिलता है, बल्कि प्रमोशन और इन्क्रीमेंट की पारदर्शी प्रक्रिया भी है। इसके साथ ही, रेलवे के विभिन्न जोन और विभागों में ट्रांसफर और पदोन्नति की संभावनाएं बनी रहती हैं।
JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट
उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in या RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है।
Location : New Delhi
Published : 5 November 2025, 1:37 PM IST