हिंदी
BEL गाजियाबाद में डिप्लोमा पास युवाओं के लिए निकली भर्ती (Img- Pinterest)
New Delhi: यदि आपने हाल ही में इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया है और एक प्रतिष्ठित संस्थान से करियर शुरू करने की तलाश में हैं, तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली नवरत्न कंपनी BEL गाजियाबाद ने डिप्लोमा अप्रेंटिस भर्ती 2026 की घोषणा की है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38 पदों को भरा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि यह भर्ती नए यानी फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए है, जिसके लिए किसी भी तरह के पूर्व कार्य अनुभव (Work Experience) की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
बीईएल गाजियाबाद ने चार प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांचों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसमें मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं। अगर सीट आवंटन की बात करें तो:
कंप्यूटर साइंस: 11 पद (इसमें सीएससी, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी शामिल हैं)
इलेक्ट्रॉनिक्स: 12 पद (ईसीई, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शामिल)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 10 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 05 पद
कुल मिलाकर 38 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह ट्रेनिंग 1 साल की होगी, जहां उम्मीदवारों को इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का AICTE या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। भर्ती के नियमों के अनुसार केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने 1 जुलाई 2023 या उसके बाद अपना डिप्लोमा पास किया है। इससे पहले के पासआउट उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट
ध्यान दें कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले कहीं से अप्रेंटिस की है या अभी कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
बीईएल गाजियाबाद में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा अक्टूबर 2026 के चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सटीक तारीख और समय की जानकारी आवेदकों को उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत 12,500 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा एक नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो आगे किसी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरों के पास सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर 25 सितंबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 11 September 2026, 12:45 PM IST