हिंदी
सांबा में तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार
Samba: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार सुबह सांबा जिले के जटवाल इलाके में माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से यह 20 फिट गहरे नाले में गिर गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि लगभग 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। यह घटना जटवाल गांव के पास जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। घटना के बाद तुरंत बचाव कार्य चला और सभी घायल को अस्पताल पहुंचाया।
Road Accident in Nainital: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
घटना के विवरण
उत्तर प्रदेश से कटरा जा रही बस में करीब 65 से 70 यात्री सवार थे। जैसे ही बस जटवाल इलाके से गुजर रही थी, अचानक टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया और उन्हें सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति वाले यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है।

घायलों का उपचार और पुलिस की जांच
सांबा जिला अस्पताल और एम्स विजयपुर में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बस की गति और टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ। यातायात व्यवस्था प्रभावित रही, लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा हादसा, सिंधू नदी में गिरी ITBP के जवानों की बस
सीएम ने किया शोक व्यक्त
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति समवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर (एक्स) पर इस दुर्घटना को लेकर जानकारी दी।
Location : Samba
Published : 21 August 2025, 1:42 PM IST