हिमाचल के सिरमौर में भीषण बस हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी निजी बस, 12 की मौत
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और राहत दल मौके पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।