US School Shooting: अमेरिका के स्कूल में फायरिंग, 3 की मौत, 20 घायल

अमेरिका के मिनियापोलिस स्थित कैथोलिक एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी की घटना में हुई। जिसमें 3 लोगों की जान गई और 20 घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 August 2025, 2:00 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अमेरिका के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में हमलावर भी शामिल है, जिसे मौके पर मार गिराया गया।

घटना मिनेसोटा के मिनियापोलिस में एक कैथोलिक स्कूल में हुई। घटना उस वक्त हुई जब स्कूल में सामूहिक प्रार्थना सभा चल रही थी।

जानकारी के अनुसार जिस स्कूल में फायरिंग हुई वहह कैथोलिक स्कूल है और प्राइवेट इलीमेंट्री स्कूल है, जिसमें लगभग 395 छात्र पढ़ते हैं।

गोलीबारी उस वक्त हुई, जब बच्चे सुबह के प्रार्थना सभा में मौजूद थे। घटना के बाद अभिभावक सकते में आ गए और मौके पर पहुंचकर बच्चों को घर ले जाते दिखे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

स्कूल में 8वीं तक के बच्चे पढ़ते हैं

मिनेसोटा के जिस कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी की गई, वहां प्री-स्कूल से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आज के कैलेंडर के मुताबिक, स्टूडेंट्स लोकल समय के मुताबिक सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने पहुंचे थे।

गोलीबारी से सहमे लोग

मौके पर एफबीआई के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि सुरक्षा विभाग स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नज़र रख रहा है।

टैरिफ पर अमेरिका ने खोले बातचीत के रास्ते, लेकिन अब भारत ने बनाई यह रणनीति

मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना कल्पना से भी परे है। इस घटना की भयावहता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इन्हें किसी और के बच्चे मत समझिए. इसे अपने बच्चे की तरह समझिए.

शहर में 24 घंटे में कई गोलीबारी की घटना

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर के बाद से गोलीबारी की 3 और घटनाएं भी दर्ज की गई हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति काले कपड़े में राइफल के साथ देखा गया था।

मिनेसोटा के सबसे बड़े इमरजेंसी डिपार्टमेंट हेनेपिन हेल्थकेयर के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति से सक्रिय रूप से निपटा जा रहा है। कंपनी की ओर से पोस्ट कर बताया गया कि वे गोलीबारी में घायल हुए मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

भारत-अमेरिका रिश्तों में तनाव: निक्की हेली ने दी रूसी तेल विवाद सुलझाने की सलाह, जानें का क्या है पूरा मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर दुख जाहिर किया है।

Location :  New Delhi

Published :  28 August 2025, 1:56 AM IST

Advertisement