यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला: EU भवन तबाह और 14 की मौत, 629 मिसाइलें-ड्रोन दागे

रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है और अब कीव पर रूस का सबसे बड़ा हमला हुआ है। EU के मिशन भवन पर मिसाइलें गिरने से 14 लोगों की मौत और 48 घायल हुए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने इस हमले को बर्बरता और आतंक बताया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 August 2025, 4:41 PM IST
google-preferred

New Delhi: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को चार साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन संघर्ष खत्म होने के बजाय और उग्र होता जा रहा है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हमला किया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की इमारत पर हुआ, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है।

एक ही रात में 629 मिसाइलों और ड्रोन से हमला

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई हिस्सों पर एक ही रात में 629 मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 48 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला सिर्फ यूक्रेन नहीं, बल्कि पूरे यूरोप और मानवता पर हमला है। उन्होंने रूस के खिलाफ और अधिक कड़े प्रतिबंधों की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस अब सीजफायर और शांति वार्ता से बच रहा है। वह नए हमले कर रहा है और यूक्रेन को झुकाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि रूस को केवल दबाव और प्रतिबंधों से ही रोका जा सकता है।

Donald Trump: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का सख्त बयान, जेलेंस्की को दी आर्थिक युद्ध की धमकी

यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा का बयान

इस हमले के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि यूरोपीय संघ के मिशन की इमारत को भी नुकसान हुआ है। वहीं, EU अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि रूस की आक्रामकता हमें यूक्रेन के समर्थन से पीछे नहीं हटा सकती।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने जाहिर की नाराजगी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी रूस के इस हमले की आलोचना की और इसे आतंक की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों और आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

क्या रुकेगा यूक्रेन युद्ध? पुतिन के बाद जेलेंस्की के साथ ट्रंप की बैठक जारी, यूरोपीय नेता भी मौजूद

रूसी रक्षा मंत्रालय का बयान

रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी निर्धारित टारगेट को नष्ट कर दिया है। उन्होंने ‘किंजल’ हाइपरसोनिक मिसाइलों, ड्रोन और एयर स्ट्राइक का इस्तेमाल किया। साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरबेस और निगरानी जहाजों को निशाना बनाया गया।

पीएम मोदी से करवाई शांति की अपील

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शांति की कोशिशें भी अब तक बेनतीजा रही हैं। ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यूरोपीय नेताओं ने दोहराया है कि वे रूस की धमकियों से नहीं डरेंगे और यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। कोस्टा ने कहा कि रूस की बर्बरता ही हमें और एकजुट करती है।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 28 August 2025, 4:41 PM IST