UN में गूंजा भारत का स्वर, BJP नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

यूएन में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को बच्चों के अधिकारों का हनन करने वाला देश बताया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान बच्चों को निशाना बनाकर सीएसी एजेंडे का उल्लंघन कर रहा है। अपने अपराधों से दुनिया का ध्यान भटकाना चाहता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 October 2025, 11:24 AM IST
google-preferred

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार को भारत की ओर से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के बच्चों और सशस्त्र संघर्ष (CAC) एजेंडे का उल्लंघन कर रहा है। दुबे ने कहा कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान में स्कूलों तथा बच्चों को निशाना बना रहा है, जो वैश्विक बाल अधिकारों के प्रति उसकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।

पाकिस्तान को बताया सीएसी उल्लंघनकर्ता

निशिकांत दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि पाकिस्तान न केवल अपने देश के भीतर बल्कि पड़ोसी इलाकों में भी बच्चों के अधिकारों का हनन कर रहा है। उन्होंने महासचिव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर बच्चों और स्कूलों को आतंकवादी गतिविधियों में निशाना बनाता है।

उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के विरुद्ध हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से विश्व का ध्यान हटाने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हैं।”

भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे न्यूयार्क, संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में रखेंगे भारत का पक्ष

अफगान बच्चों की मौत के लिए ठहराया जिम्मेदार

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना अफगानिस्तान की सीमा के पास हवाई हमले और गोलीबारी कर रही है, जिसमें कई मासूम बच्चों की जान गई है। दुबे ने कहा कि ऐसे हमलों के लिए पाकिस्तान सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना के इन हमलों में कई अफगान बच्चे मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए। यह मानवता के खिलाफ अपराध है।”

भारत के खिलाफ फायरिंग पर भी उठाया सवाल

निशिकांत दुबे ने मई 2025 में पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमावर्ती गांवों पर की गई फायरिंग की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने आतंकवादी कृत्यों को छिपाने के लिए मासूम भारतीयों पर गोलियां चला रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को “पाखंडी” देश बताया, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नैतिकता की बात करता है, जबकि खुद बच्चों और निर्दोषों पर हमले करता है।

आतंकवाद विरोधी अभियानों का जिक्र

भारत की दृढ़ नीति का उल्लेख करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा सख्त रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। उन्होंने कहा कि भारत ने इसका जवाब पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर सुनियोजित हमले कर दिया।

दुबे ने कहा, “भारत निर्दोषों की हत्या को कभी नहीं भूलता। हमने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, जबकि पाकिस्तान ने जानबूझकर भारत के स्कूलों और बच्चों को निशाना बनाया है।”

‘मनोज टिबड़ेवाल आकाश को मैने खबरों के लिए लड़ते-झगड़ते देखा’, देखिये ऐसा क्यों बोले भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे

पाकिस्तान आईने में खुद को देखे

अपने संबोधन के अंत में निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे दूसरों को उपदेश देना बंद कर देना चाहिए और पहले अपने देश के भीतर मानवाधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को आईने में खुद को देखना चाहिए, अपने देश के बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और हिंसा की राजनीति छोड़नी चाहिए।”

Location : 
  • New York

Published : 
  • 14 October 2025, 11:24 AM IST

Related News

No related posts found.