भारत के साथ खड़ा हुआ यूरोप का V4 ग्रुप, UNSC सीट पर 4 देशों का समर्थन; अब क्या बदल सकता है कूटनीतिक समीकरण?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक रिपब्लिक यानी V4 देशों का समर्थन मिला है। न्यूयॉर्क में पहली V4+India हाई-लेवल बैठक के दौरान UNSC सुधार के साथ व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष और कनेक्टिविटी पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई।