भारत का दुनिया में दबदबा: 137 अरब डॉलर के साथ रेमिटेंस में नंबर-1; 100 बिलियन का आंकड़ा पार करने वाला इकलौता देश

भारत 137 अरब डॉलर के रेमिटेंस के साथ दुनिया में शीर्ष पर है। आईओएम की वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला एकमात्र देश बना।

Updated : 6 May 2026, 6:15 AM IST
google-preferred

New Delhi: वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रवासियों की धाक एक बार फिर साबित हुई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) द्वारा जारी 'वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2026' के अनुसार, भारत वर्ष 2024 में 137.67 अरब डॉलर का रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई राशि) हासिल कर दुनिया में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने 100 अरब डॉलर के इस जादुई आंकड़े को पार किया है।

दशकों में ढाई गुना बढ़ा विदेशी धन

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि भारत में रेमिटेंस का प्रवाह पिछले 15 वर्षों में अभूतपूर्व गति से बढ़ा है:

  • 2010: 53.48 अरब डॉलर

  • 2015: 68.91 अरब डॉलर

  • 2020: 83.15 अरब डॉलर

  • 2024: 137.67 अरब डॉलर

भारत के बाद मेक्सिको, फिलीपींस और फ्रांस दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस पाने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल हैं।

Nalanda News: अगर आपने भी ली है आवास योजना की किस्त और नहीं बनाया घर, तो जरूर पढ़ें यह खबर

अमेरिका बना प्रवासियों का 'मनी हब'

दुनिया भर में राशि भेजने (Outflow) के मामले में अमेरिका सबसे ऊपर है। 2024 में अकेले अमेरिका से 100 अरब डॉलर से अधिक की राशि अन्य देशों को भेजी गई। इसके बाद सऊदी अरब (46 अरब डॉलर), स्विट्जरलैंड (40 अरब डॉलर) और जर्मनी (24 अरब डॉलर) का स्थान रहा।

Banka News: शौच के लिए निकली थी किशोरी, लेकिन फिर जो हुआ उसने पूरे बांका को दहला दिया, जानें क्या है मामला

शिक्षा और 'ब्रेन गेन' पर जोर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के मामले में भी भारतीय छात्र अग्रणी भूमिका में हैं। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, चीन (10 लाख छात्र) के बाद भारत 6.2 लाख छात्रों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि भारतीय प्रवासी समुदाय न केवल पैसा भेज रहा है, बल्कि देश के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। IOM ने सुझाव दिया है कि सही नीतियों के जरिए 'ब्रेन ड्रेन' (प्रतिभा पलायन) की चुनौती को 'ब्रेन गेन' में बदला जा सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  6 May 2026, 6:15 AM IST

Advertisement