भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे न्यूयार्क, संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में रखेंगे भारत का पक्ष

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संयुक्त राष्ट्र संघ के 80वें सत्र के अधिवेश में भाग लेने के लिए यूएन पहुंचे हैं, जहां वे ऑपरेशन सिंदूर समेत विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे।

Updated : 7 October 2025, 8:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के चौथी बार के लोकसभा सांसद और संसद की सूचना प्रौद्योगिकी समिति के चेयरमैन डॉ. निशिकांत दुबे संयुक्त राष्ट्र के दौरे पर हैं, जहां वे संयुक्त राष्ट्र संघ के 80वें सत्र के अधिवेश में भाग लेंगे और सिंदूर समेत अहम मुद्दों पर दुनिया के सामने भारत का पक्ष रखेंगे।

निशिकांत दुबे के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में भाग लेने वालों ने तीसरी बार के भाजपा सांसद और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के चैयरपर्सन पीपी चौधरी और अन्य सांसद भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में भाग लेने पहुंचा सांसदों का यह डेलिगेशन मंगलवार को न्यूयार्क पहुंचा।

‘मनोज टिबड़ेवाल आकाश को मैने खबरों के लिए लड़ते-झगड़ते देखा’, देखिये ऐसा क्यों बोले भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे

संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में लिये पहुंचे झारखण्ड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने यूएन अधिवेशन में शामिल होने के लिये उनको नामित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का खास तौर पर आभार जताया।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर न्यूयार्क की अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए निशिकांत दुबे ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में हमारे जैसे भाजपा के साधारण कार्यकर्ता को भारत का पक्ष रखने के लिए नामित किया है,आज मैं अन्य सांसद साथियों के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लिए रवाना हुआ। गृहमंत्री अमित शाह जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी व संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आभार”।

यह भारतीय डेलिगेशन ऐसे समय पर जब यूएन के अधिवेशन में हिस्सा ले रहा है, भारतीय सेना 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों-यूएनटीसीसी के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 30 से अधिक प्रमुख योगदानकर्ता देशों के वरिष्ठ सैन्य प्रमुख भाग लेंगे। इसके लिये 01 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर, में एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 7 October 2025, 8:06 PM IST