हिंदी
फ्लोरिडा में पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने की प्रक्रिया ने राजनीतिक और व्यावसायिक बहस को तेज कर दिया है। राज्य सीनेट से बिल पास हो चुका है और अब गवर्नर की मंजूरी का इंतजार है, जबकि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने नाम के ट्रेडमार्क के लिए भी आवेदन कर दिया है।
पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IMG: Google)
Washington: अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने सत्ता, पहचान और प्रभाव के खेल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फ्लोरिडा के एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू होते ही सवाल उठने लगे हैं- क्या यह सिर्फ सम्मान देने की पहल है या फिर इसके पीछे एक बड़ा राजनीतिक और कारोबारी समीकरण काम कर रहा है? खास बात यह है कि यह फैसला उस समय आया है, जब ट्रंप परिवार की कंपनी ने एयरपोर्ट पर अपने नाम के इस्तेमाल के लिए ट्रेडमार्क आवेदन भी कर दिया है। ऐसे में पूरा मामला अब सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि ‘पावर और ब्रांड’ के गठजोड़ का बनता जा रहा है।
Palm Beach International Airport का नाम अब बदलकर ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जा सकता है। इस संबंध में प्रस्तावित बिल को फ्लोरिडा की सीनेट ने मंजूरी दे दी है। अब यह बिल Ron DeSantis के पास अंतिम हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। अगर गवर्नर इस पर हस्ताक्षर कर देते हैं और फेडरल स्तर पर भी मंजूरी मिल जाती है, तो जुलाई से एयरपोर्ट नए नाम के साथ जाना जाएगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखने का यह फैसला कई मायनों में अहम माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह ट्रंप के प्रभाव और उनके योगदान को सम्मान देने का तरीका है।
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि नाम बदलने की मंजूरी मिलने के कुछ ही दिनों बाद Trump Organization ने फेडरल ट्रेडमार्क ऑफिस में आवेदन भी कर दिया है। इन आवेदनों में एयरपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं और वस्तुओं- जैसे शटल बस, छतरियां, फ्लाइट सूट और अन्य चीजों पर ‘ट्रंप’ नाम के इस्तेमाल का विशेष अधिकार मांगा गया है।
ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से अमेरिका में लोग दाने-दाने को मोहताज! जानिए इन दावों में कितनी सच्चाई
फिलहाल सबकी नजरें Ron DeSantis पर टिकी हुई हैं। उनकी प्रेस सेक्रेटरी मौली बेस्ट ने कहा है कि गवर्नर को अभी यह बिल प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही उन्हें बिल मिलेगा, वे इसके अंतिम रूप की समीक्षा करेंगे।