राजावाड़ी में बड़ा सड़क हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश के राजबारी जिले में एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिर गई, जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा फेरी पर चढ़ते समय हुआ। बचाव अभियान लगातार जारी है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 26 March 2026, 7:57 AM IST
google-preferred

Rajbari: बांग्लादेश के राजबारी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। दौलदिया टर्मिनल पर फेरी में चढ़ते समय यात्रियों से भरी एक बस अचानक पद्मा नदी में गिर गई। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे, जो ईद की छुट्टियां मनाकर अपने घर लौट रहे थे।

इस हादसे में अब तक 23 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

पोंटून से फेरी पर चढ़ रही थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बस पोंटून से फेरी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान एक छोटी यूटिलिटी फेरी से टक्कर होने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी में जा गिरी। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

US Iran War: ईरान ने अमेरिका से किया इंकार, मध्य पूर्व में लड़ाई जारी… जानें पूरी स्थिति

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद जिला पुलिस, फायर सर्विस, कोस्ट गार्ड और बांग्लादेश नेवी की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब 6 से 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को नदी से बाहर निकाला गया। गोताखोरों और ‘हमजा’ नामक बचाव पोत की मदद से यह अभियान चलाया गया।

अब तक बस के अंदर से 14 शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य शव नदी से निकाले गए। 11 यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे और तैरकर किनारे तक पहुंच गए।

मौसम बना बाधा, फिर भी जारी है तलाश

खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को शाम 6 बजे रोकना पड़ा था, लेकिन गुरुवार सुबह इसे फिर से शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, अभियान जारी रहेगा।

US‑Iran War: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी जेट? वीडियो के साथ दावा, बढ़ा तनाव

दमकल विभाग के अधिकारी सोहेल राणा के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो बुजुर्ग महिलाएं भी थीं।

एक ही परिवार के कई लोग बने हादसे का शिकार

चश्मदीदों और टर्मिनल सुपरवाइजर मोनिर हुसैन ने बताया कि बस में सवार ज्यादातर लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। कुछ लोग बस के बाहर खड़े थे, इसलिए वे बच गए, लेकिन उनके अपने इस हादसे में हमेशा के लिए खो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

पीएम ने मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अधिकारियों से तुरंत रिपोर्ट तलब की है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Location : 
  • Rajbari

Published : 
  • 26 March 2026, 7:57 AM IST

Advertisement