हिंदी
पेट से गुड़-गुड़ की आवाज से परेशान (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
नई दिल्ली: क्या आपने कभी शांत माहौल में अचानक अपने पेट से आती 'गुड़-गुड़' की आवाज को महसूस किया है? यह अक्सर ऐसी जगह होती है, जहां आपको सबसे कम इसकी जरूरत होती है- जैसे किसी मीटिंग में, क्लासरूम में या फिर दोस्तों के साथ बैठकी में। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर शर्मिंदा महसूस करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पेट से यह आवाज आती क्यों है? क्या यह केवल भूख लगने का संकेत है या इसके पीछे और भी कोई कारण हो सकते हैं?
पेट से आने वाली इस आवाज को 'बॉरबोरीगमस' (Borborygmus) कहा जाता है। यह एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इसका सीधा संबंध आपके पाचन तंत्र की गतिविधियों से होता है।
जब हमारा पेट खाली होता है, तब पेट और आंतों की मांसपेशियां संकुचित होती हैं, ताकि पाचन तंत्र में मौजूद गैस, लिक्विड और बाकी पाचन रसों को आगे बढ़ाया जा सके। इस मूवमेंट को पेरिस्टाल्सिस (Peristalsis) कहा जाता है। यह प्रक्रिया हमारे पाचन तंत्र में लगातार चलती रहती है, लेकिन जब पेट खाली होता है, तो आवाज अधिक स्पष्ट रूप से सुनाई देती है क्योंकि भीतर खाने को अवशोषित करने के लिए कुछ नहीं होता।
पेट से आवाज आना भूख लगने का सामान्य संकेत
जब आप लंबे समय तक खाना नहीं खाते हैं, तो आपके शरीर में एक विशेष हार्मोन 'घ्रेलिन (Ghrelin)' सक्रिय हो जाता है। इसे भूख का हार्मोन कहा जाता है। यह हार्मोन मस्तिष्क को यह संकेत देता है कि अब भोजन की आवश्यकता है। साथ ही, यह हार्मोन पाचन तंत्र की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है, जिससे उनके संकुचन की गति बढ़ जाती है। इस कारण से पेट से तेज आवाजें आने लगती हैं।
हालांकि, अधिकतर मामलों में पेट से आवाज आना भूख लगने का सामान्य संकेत है, लेकिन कभी-कभी यह किसी स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकता है। जैसे-
एसिडिटी की समस्या
पेट से आने वाली गुड़गुड़ाहट को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसे कम जरूर किया जा सकता है। इसके लिए आप इस उपाय अपना सकते हैं-
पेट से आवाज आना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जो मुख्य रूप से भूख लगने और पाचन क्रिया से जुड़ी होती है। यह शर्मिंदा होने की बात नहीं है, बल्कि शरीर का एक प्राकृतिक संकेत है कि उसे भोजन की आवश्यकता है। हालांकि, यदि यह आवाज बार-बार, बहुत तेज या अन्य लक्षणों के साथ आती है, तो चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
Location : New Delhi
Published : 29 May 2025, 4:47 PM IST
No related posts found.