

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चारों शानदार फिल्में अब तक दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
हाउसफुल 5 (सोर्स-इंटरनेट)
नई दिल्ली: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चारों शानदार फिल्में अब तक दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। अब साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर हाउसफुल की टीम के साथ इसकी पांचवीं फिल्म लेकर आ रहे हैं। इससे पहले हाउसफुल 5 का टीजर रिलीज हुआ था और अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कैसा है हाउसफुल 5 का ट्रेलर।
ट्रेलर की शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक जहाज से होती है। इस जहाज में एक अरबपति रंजीत अपने 101वें जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन करता है। इस पार्टी में लोग भी शामिल होते हैं। सभी के आने के बाद वह जॉली को अपने पूरे साम्राज्य का वारिस घोषित करता है। लेकिन लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि जॉली कौन है?
फिल्म में जॉली का किरदार अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने निभाया है। अब इनमें से किसी एक जॉली को प्रॉपर्टी हासिल करनी है। इसी बीच क्रूज पर एक मर्डर हो जाता है। इस मर्डर की जांच करने के लिए संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस ऑफिसर बनकर आते हैं। पिछली 4 फ्रेंचाइजी की तरह इसमें भी नकली गर्लफ्रेंड और पत्नियों का हेर-फेर है। काफी कन्फ्यूजन दिखाया गया है।
हाउसफुल 5 (सोर्स-इंटरनेट)
सीन में जबरदस्त कॉमेडी है
हाउसफुल 5 का ट्रेलर उम्मीद से कहीं ज्यादा मजेदार और हंसी से भरपूर है। साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। हर सीन में जबरदस्त कॉमेडी है, जो दर्शकों को हंसाने में कामयाब हो रही है। अब इसके बाद दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अलग-अलग वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज होगी
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हाउसफुल 5 दो अलग-अलग वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिन्हें हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5ए के नाम से जाना जाएगा। दोनों वर्जन में अलग-अलग क्लाइमेक्स होंगे और इसे एक अनूठी रणनीति माना जा रहा है। एक ही फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी, इसे लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है।
हाउसफुल 5 में इस बार कुल 19 बड़े कलाकार शामिल हुए हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और इसका अनोखा वर्जन दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहा है।