हिंदी
उत्तराखंड सीएम धामी
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी आज 30 अक्टूबर को बिहार के मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह इस महीने उनका बिहार का दूसरा चुनावी दौरा होगा।
धामी का दूसरा बिहार दौरा, भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के बाद धामी देशभर में पार्टी के एक प्रभावशाली युवा चेहरा बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर चुके हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी सादगी, मजबूत वक्तृत्व और राष्ट्रवादी छवि बिहार के मतदाताओं को प्रभावित करेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल में होगा जबरदस्त स्वागत, पढ़ें डीएम ने क्या तैयारियां की?
दो जनसभाओं में दिखेगा धामी का जोश
भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की संभावना है। इसके बाद दोपहर में वह महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि पहुंचेंगे, जहां उनकी दूसरी जनसभा आयोजित की जाएगी। धामी यहां पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे और केंद्र व राज्य की नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का का फिटनेस मंत्र वायरल, जानें रोज सुबह क्या खाती हैं?
भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और अब पुष्कर सिंह धामी जैसे बड़े नेता लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। भाजपा का फोकस इस बार विकास, सुशासन और केंद्र की योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाने पर है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी जैसे ऊर्जावान और युवा नेता का प्रचार बिहार के युवाओं को आकर्षित करेगा। धामी अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और भाजपा के विकास मॉडल को प्रमुखता से रखेंगे।
धामी की रैलियों से बढ़ेगा एनडीए का उत्साह
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धामी की लोकप्रियता और सशक्त वक्तृत्व शैली बिहार में एनडीए के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उनकी जनसभाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है।
Location : Patna
Published : 30 October 2025, 2:06 AM IST
No related posts found.