सुल्तानपुर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर अखण्डनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 August 2026, 5:41 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सुल्तानपुर जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अखण्डनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 19 वर्षीय युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कनकपुर अंडरपास के पास से दबोचा गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ ग्राम कनकपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही अखण्डनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की मौत

तलाशी में मिला देशी तमंचा और कारतूस

गिरफ्तार युवक की पहचान निलेश गौड़ (19) निवासी हकीमपुर, थाना अखण्डनगर के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर में गन प्वाइंट पर हुई लूट! अमेठी पुलिस ने किया खुलासा, 68 बकरे सहित तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अखण्डनगर में मु.अ.सं. 185/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।

Location :  Sultanpur

Published :  1 August 2026, 5:41 PM IST

Related News

Advertisement