फ्लैट से आ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस पहुंची तो फ्रिज में मिला महिला का कटा सिर; पति ने किया सरेंडर

गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में 25 वर्षीय विवाहित महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर पॉलीथीन बैग में मिला। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। मामले में महिला के पति रामानुजन गोस्वामी ने आत्मसमर्पण कर अपराध कबूल करने की बात सामने आई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 7 September 2026, 1:22 PM IST
google-preferred

Guwahati: असम के गुवाहाटी से हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बसिष्ठपुर इलाके के एक फ्लैट में 25 वर्षीय विवाहित महिला रिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस को फ्लैट के अंदर महिला का शव मिला। जांच के दौरान उसका कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक मिला। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति रामानुजन गोस्वामी को मुख्य आरोपी बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पड़ोसियों की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस

यह सनसनीखेज मामला गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि रिया अपने पति रामानुजन गोस्वामी के साथ फ्लैट में रहती थी। दोनों की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। रविवार रात फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ।

नौकरी की तलाश में असम से नोएडा पहुंची Gen-Z, PG में धारदार हथियार से हत्या; बिहार से जुड़े मर्डर के तार

फ्रिज के अंदर पॉलीथीन में मिला सिर

जांचकर्ताओं ने हत्या की वारदात को बेहद क्रूर बताया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का सिर धड़ से अलग करने के बाद उसे पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज के अंदर रखा गया था। जांच में महिला की उंगलियां काटे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है। आशंका है कि इसी हथियार का इस्तेमाल हत्या में किया गया होगा। हालांकि हथियार और हत्या के बीच संबंध की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एडीसीपी (पूर्व) अनुराग शर्मा ने एएनआई से बातचीत में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार, उसने अपना अपराध भी स्वीकार किया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी हत्या के बाद भी शव के पास घंटों तक मौजूद रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या के बाद आरोपी ने क्या किया और वह फ्लैट में कितनी देर तक रहा।

असम के दर्द पर पसीजा बॉलीवुड: सलमान खान ने भेजा राहत का सामान, आलिया भट्ट ने भी उठाई आवाज

करीब 48 घंटे पहले हुई थी हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 48 घंटे पहले हुई थी। यानी पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव करीब दो दिनों तक फ्लैट में ही रहा। इस दौरान किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। बाद में फ्लैट से आने वाली दुर्गंध ने पड़ोसियों का ध्यान खींचा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी सूचना के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह, वारदात का समय और शरीर पर किए गए हमले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी सुरक्षित कर रही हैं। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने लाने में जुटी है। खास तौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि पति ने कथित तौर पर वारदात को कैसे अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश क्यों की।

Location :  Guwahati

Published :  7 September 2026, 1:22 PM IST

Advertisement