आधी रात का खौफनाक सच! पत्नी की हत्या के बाद पति ने रची ऐसी चाल, छोटे भाई को फंसाने की कोशिश से पुलिस भी रह गई हैरान
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बेलचे से वार कर पत्नी की जान ले ली और हत्या का आरोप अपने छोटे भाई पर लगाने की कोशिश की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।