चलती ट्रेन में महिला को देखकर युवक ने की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुआ सबकुछ… फिर RPF ने उठाया बड़ा कदम!

विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने के दौरान एक युवक पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया। महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद RPF ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीडियो पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी छिड़ गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 June 2026, 1:59 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने एक युवक पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। महिला ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले की आधिकारिक जांच अभी जारी है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी महिला

जानकारी के मुताबिक, X पर @GhumakkadLaali नाम से सक्रिय रुपाली दीक्षित ने 29 जून को यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया कि वह विवेक एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं और ट्रेन के कोच के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी दौरान दूसरे जनरल कोच में मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर उनकी ओर अश्लील इशारे किए।

वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

करीब 13 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक ट्रेन के पास ट्रैक किनारे खड़ा दिखाई देता है। महिला जब उसका वीडियो बनाती है, तो वह कथित तौर पर अभद्र इशारे करता नजर आता है। महिला वीडियो में कहती सुनाई देती है, "यही आएगा... यही..." जिसके बाद युवक दोबारा अश्लील हरकत करता दिखाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा।

RPF ने दर्ज की शिकायत

महिला ने अपनी शिकायत में रेल मंत्रालय, RailMadad, RailwaySeva और RPF India को टैग किया। इसके बाद RailwaySeva ने महिला से PNR और मोबाइल नंबर साझा करने का अनुरोध किया। RPF India ने पुष्टि की कि RailMadad पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं RPF Eastern Railway ने शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए RPF Howrah Division से जांच रिपोर्ट मांगी है।

टीवी एक्ट्रेस Jasmin Bhasin को हुई यह गंभीर बीमारी; बिना मेडिकल क्लीयरेंस’के इलाज के लिए लौटीं भारत; फैंस की बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने महिला को ही दरवाजे पर खड़े होने को लेकर सवालों के घेरे में लिया। वहीं कई लोगों ने इसे 'विक्टिम ब्लेमिंग' बताते हुए कहा कि किसी महिला के खड़े होने की जगह या उसके व्यवहार को आधार बनाकर अश्लील हरकत को सही नहीं ठहराया जा सकता।

ताजमहल की सुरक्षा और पर्यटन सुविधाएं होंगी मजबूत, 24 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहा है। अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ अंतिम कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  New Delhi

Published :  30 June 2026, 1:59 PM IST

Advertisement