हिंदी
नीम करोली स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटी (Img: Dynamite News)
Mainpuri: राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मैनपुरी ने ट्रेनों में फर्जी टिकट परीक्षक (टीटी) बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोरखपुर–वडोदरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 09112) में टीटी बनकर यात्रियों की टिकट जांच कर रहा था और उन पर रौब जमाकर अवैध वसूली की कोशिश कर रहा था।
जीआरपी के अनुसार, नीम करोली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यात्रियों से सूचना मिली कि ट्रेन में एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से टीटी बनकर टिकट जांच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जब उससे रेलवे का अधिकृत पहचान पत्र मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: या तो केस हटाओ या दुनिया से… मैनपुरी में दबंगों के खौफ से कांप रहा पीड़ित परिवार
पूछताछ में उसकी पहचान सुखदेव सिंह भदोरिया पुत्र अहिबरन सिंह भदोरिया, निवासी ग्राम पकरा, पोस्ट मितौली, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन फर्जी रेलवे आईडी कार्ड, एक चोरी का मोबाइल फोन तथा अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए।
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से फर्जी टीटी बनकर यात्रियों को ठग रहा था और उसके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने यात्रियों से अवैध वसूली या ठगी की है।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: SDM के बाद अब DM की चौखट पर न्याय की गुहार, सरकारी सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसे भुगतना पड़ रहा खामियाजा
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान पर संदेह हो तो तुरंत रेलवे पुलिस या अधिकृत अधिकारियों को सूचना दें, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
Location : Mainpuri
Published : 10 July 2026, 12:09 PM IST