15 साल तक बदला नाम, बदली जगह… लेकिन अयोध्या में खत्म हुआ हत्यारे का खेल

गुजरात में सुरक्षा गार्ड की हत्या और डकैती के मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद 15 साल से फरार घनश्याम उर्फ बाबा को यूपी एसटीएफ ने अयोध्या से गिरफ्तार किया। वह 2011 में अस्पताल से फरार हुआ था और पहचान छिपाकर टायर एजेंसी में काम कर रहा था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 10:25 AM IST
google-preferred

Gujarat: गुजरात में सुरक्षा गार्ड की हत्या और डकैती के मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद 15 वर्षों से फरार चल रहे घनश्याम वर्मा उर्फ करण उर्फ बाबा को यूपी एसटीएफ ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। गुजरात पुलिस से मिले इनपुट के बाद एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी।

अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

एसटीएफ के अनुसार, 16 फरवरी 2008 को गुजरात के भरूच स्थित गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर कंपनी में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर डकैती की वारदात हुई थी। इस मामले में अदालत ने एक सितंबर 2009 को घनश्याम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में इलाज के लिए उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जनवरी 2011 को वह पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था।

अमृतसर से गांव और फिर अयोध्या पहुंचा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरारी के दौरान वह पहले अमृतसर में मोटर मैकेनिक का काम करता रहा। कोरोना काल में वह अपने गांव लौट आया। इसके बाद करीब दो-तीन वर्ष पहले अयोध्या पहुंचा और कैंट क्षेत्र स्थित एक टायर एजेंसी में व्हील बैलेंसिंग का काम करने लगा।

पहचान छिपाकर जी रहा था सामान्य जिंदगी

आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में सामान्य जीवन शुरू कर दिया था। वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा। शनिवार को यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे अयोध्या से दबोच लिया।

और कितनी गिरेगी मानवता: गाजियाबाद ने 60 साल के व्यक्ति ने 2 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले जाया गया है। पुलिस अब फरारी के दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों और गतिविधियों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने वर्षों तक उसे छिपने में किसने मदद की।

Location :  Ayodhya

Published :  5 July 2026, 10:25 AM IST

Related News

Advertisement