और कितनी गिरेगी मानवता: गाजियाबाद ने 60 साल के व्यक्ति ने 2 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

गाजियाबाद में एक मासूम बच्ची से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण सहित सभी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। आखिर पूरा मामला क्या है और पुलिस किन पहलुओं की जांच कर रही है, जानिए पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 July 2026, 8:56 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक बेहद शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक 60 साल के व्यक्ति ने 2 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बच्ची के परिजनों ने आरोपी के साथ खूब मारपीट की और फिर उसके बाद विजयनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

विजयनगर पुलिस से शिकायत करते हुए परिजनों ने बताया कि उनकी 2 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 60 साल का एक व्यक्ति मौके पर आया। व्यक्ति ने देखा कि कोई वहां मौजूद नहीं है तो बच्ची को अपने साथ रूम पर ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Ghaziabad News: खोड़ा में तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों को रौंदा, चालक फरार; घटना CCTV में कैद

जिला अस्पताल में पीड़िता को भेजा

इस मामले में ACP उपासना पांडे ने बताया कि विजयनगर पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में कुंडली निकाली जा रही है। इसमें डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस बहुत जल्द पूरा खुलासा कर देगी।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 July 2026, 8:56 AM IST

Advertisement