हिंदी
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उसके द्वारा थाना सिटी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। उसने कई बार पुलिस-प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। प्रार्थी ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली (भीलवाड़ा) में मुकदमा संख्या 76/2025 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 316(2), 318(4), 308(5), 115(2), 126(2) और 127(2) के तहत दर्ज कराया गया था। इस मामले में राजू लाल चौधरी, सांवरमल जाट, बाबूलाल खटीक, राहुल सोनी और राहुल गुर्जर को नामजद किया गया है।
Location : Bhilwara
Published : 8 November 2025, 8:41 PM IST
No related posts found.