हिंदी
पति की मौत के बाद प्रेमी से शादी की जिद (Img: AI Generated Image)
Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के कथित प्रेम संबंध से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन युवक की मौत के बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ। पुलिस कार्रवाई के दौरान पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
पूरा मामला थाना पुवायां क्षेत्र के मजिदपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय अनूप कुमार ने अपनी पत्नी मनु को कथित प्रेमी दिलीप से फोन पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। परिजनों के मुताबिक, अनूप को जब पत्नी के रिश्ते की जानकारी हुई तो वह काफी परेशान रहने लगा। परिवार का आरोप है कि मनु अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता गया।
बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक परेशानी के बीच 31 जुलाई को अनूप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उसका भाई अखिल उसे इलाज के लिए बरेली लेकर पहुंचा।डॉक्टरों ने अनूप की हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान 1 अगस्त को उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें- सिर्फ एक बच्ची के भरोसे से चल रहा भारत का ये स्कूल… जहां रोज आती हैं टीचर, सरकार हर साल खर्च कर रही 12 लाख रुपये
अनूप की मौत के बाद उसके भाई अखिल ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में पत्नी मनु और उसके कथित प्रेमी दिलीप पर गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- देवरिया में यूरिया की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन, बिहार जा रही खाद से भरी पिकअप जब्त; तीन पर FIR
इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस बात की हो रही है, जिसमें पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला गिरफ्तारी के बाद भी अपने कथित प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताती रही। परिजनों का आरोप है कि पति की मौत के बाद भी महिला अपने फैसले पर कायम रही। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी सबूतों और बयानों की जांच की जा रही है।
Location : Shahjahanpur
Published : 4 August 2026, 8:34 PM IST