हिंदी
मंदिर में महिला की मौत ने खड़े किए कई सवाल
Agra: भक्ति और श्रद्धा के बीच अचानक मौत ने दस्तक दी। मंदिर में गूंजती घंटियों के बीच एक ऐसी चीख उठी जिसने पूरे गांव को दहला दिया। आगरा के एक छोटे से गांव में पूजा करने पहुंची महिला को क्या पता था कि जिस मंदिर में वह माथा टेकने आई है, वहीं उसका आखिरी ठिकाना बन जाएगा।
घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के दारापुरा गांव की है। यहां एक मंदिर के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि इस लाइन से करंट मंदिर के त्रिशूल में उतर आया। यह करंट त्रिशूल से होते हुए लोहे की सरिया और उससे जुड़ी जंजीर के जरिए मंदिर के घंटे तक फैल गया, जिससे पूरा ढांचा करंट की चपेट में आ गया।
और फिर बीवी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट…आखिर आगरा की इतनी खूबसूरत महिला ने क्यों कर दिया यह कांड
इसी दौरान 49 वर्षीय पुष्पा, पत्नी नीरज बाबू, रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने पूजा के दौरान घंटे या जंजीर को छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन काफी समय से मंदिर के ऊपर से गुजर रही थी और इससे पहले भी खतरे की आशंका जताई जा चुकी थी। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से आज एक महिला की जान चली गई।
इस हादसे ने साफ कर दिया है कि विद्युत सुरक्षा को लेकर कितनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। मंदिर जैसे सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरना अपने आप में एक बड़ा खतरा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं
Location : Agra
Published : 6 April 2026, 4:19 PM IST