हिंदी
Symbolic Photo
Agra: सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने साथ हुए सनसनीखेज हमले का आरोप पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर लगाया है। घटना 2 अप्रैल की रात सब्जी मंडी के पास हुई। पीड़ित को लहूलुहान हालत में पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पत्नी के प्रेम संबंधों पर था शक
पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा जिले के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है और सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे शक था कि उसकी पत्नी के मकान मालिक के परिचित टिंकू से अवैध संबंध हैं। विरोध करने के बावजूद पत्नी ने अपने संबंधों को नकारा, जिसके बाद उसने कुछ दिन पहले कमरा छोड़कर अलग रहने का निर्णय लिया।
चाकू से प्राइवेट पार्ट में वार
आरोप है कि 2 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे तीनों आरोपियों ने युवक को रोका और गाली-गलौज करने के बाद पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी प्राइवेट पार्ट में चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां आपातकालीन सर्जरी की गई।
पाकिस्तान के मंत्रियों को 6 महीनों तक नहीं मिलेगी सैलरी, डीजल के रेट सुनकर हैरान हो जाओगे
पुलिस की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान में कई विरोधाभास पाए गए हैं। उसने अपने कमरे और पुराने मकान का पता नहीं बताया, और बाइक से आरोपियों के आने और पत्नी की मौजूदगी को लेकर भी बयान बदल दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के माध्यम से घटना की जांच कर रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के बाद युवक की हालत स्थिर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति, प्रेमी और मकान मालिक की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Location : Agra
Published : 5 April 2026, 6:09 AM IST
Topics : Agra news Agra Police Crime in Agra crime news UP News