आगरा में कलयुगी मां के काले कारनामे, दूसरे मर्द के लिए 2 साल की बेटी को यमुना में डुबोकर मार डाला
आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही 2 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले बच्ची को यमुना में डुबोया, फिर सिर कूच दिया। पुलिस ने सीसीटीवी और जांच के आधार पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।