मां! अब मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा…, रायबरेली में शिक्षक के थप्पड़ ने मासूम से छीनी उसकी आवाज

रायबरेली के बछरावां में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर चौथी कक्षा की छात्रा को बेदर्दी से पीटने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि पिटाई से मासूम के कान का पर्दा फट गया। पीड़ित परिवार ने बछरावां थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 30 July 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली के बछरावां इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर चौथी क्लास की छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके कान में गंभीर चोट आई, जिससे कान का पर्दा फट गया।

परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

घटना के बाद छात्रा का परिवार टीचर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग करने के लिए बछरावां पुलिस स्टेशन पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - Raebareli: कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला! जानिए 30 जुलाई से मांसाहार पर रोक और ढाबों के लिए क्यों अनिवार्य हुआ ये ऐप?

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें - Raebareli: जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही, गड्ढे में फंसी स्कूली मिनी बस, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे

Location :  Raebareli

Published :  30 July 2026, 3:49 PM IST

Related News

Advertisement