फैक्ट्री, दफ्तर और घर… एक साथ 10 जगहों पर रेड; करोड़ों के पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई

105 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सख्त रुख अपनाया है। हैदराबाद सहित 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जानिए क्या है पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाने का पूरा मामला...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 31 July 2026, 7:20 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 105.44 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद, विजयनगरम और काकीनाडा समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं।

फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके लिया गया लोन

CBI के मुताबिक, यह मामला M/s NCS शुगर्स लिमिटेड उसके डायरेक्टरों और कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जांच पंजाब नेशनल बैंक (PNB), चेन्नई की शिकायत के आधार पर शुरू की गई थी। आरोप है कि कंपनी ने बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा करके और उन्हें असली बताकर करोड़ों रुपये का लोन लिया।

ये भी पढ़ें - Raebareli News: रेलवे गुड्स क्लर्क को 4 साल की जेल, CBI कोर्ट ने रिश्वतखोरी में सुनाई सजा

लोन के पैसे का गलत इस्तेमाल करने के आरोप

जांच एजेंसी का कहना है कि कंपनी ने लोन के पैसे का इस्तेमाल तय कारोबारी मकसदों के अलावा दूसरे कामों के लिए किया। इसके अलावा, कंपनी बैंक का बकाया समय पर नहीं चुका पाई, जिससे बैंक को लगभग 105.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह मामला आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, संपत्ति का गलत इस्तेमाल और जालसाजी जैसे आरोपों के तहत दर्ज किया गया है।

फैक्ट्री, ऑफिस और घरों में ली गई तलाशी

CBI की टीमों ने कंपनी की फैक्ट्री, रजिस्टर्ड ऑफिस और डायरेक्टरों के घरों में तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मिले, जो जांच में अहम सबूत साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - CBI, महाकुंभ से लेकर राजधानी तक: IPS तरुण गाबा ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार, बैकग्राउंड जानकर रह जाएंगे हैरान

मामले की जांच जारी

CBI अभी जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी लोन के पैसे के लेन-देन का पता लगाने यह जानने की कोशिश कर रही है कि पैसे का इस्तेमाल कैसे किया गया और मामले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 7:20 PM IST

Related News

Advertisement