एक रास्ता… दो जुलूस! मुजफ्फरनगर में 170 मीटर के मार्ग पर हाई अलर्ट, पुलिस ने क्यों लगाए 10 फीट ऊंचे पर्दे?

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा और चेहलुम जुलूस एक ही 170 मीटर के मार्ग से गुजरेंगे। दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मार्ग को दो हिस्सों में बांटकर टेंट के पर्दे लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 August 2026, 4:15 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बीच मंगलवार को चेहलुम का जुलूस भी निकाला जा रहा है। दोनों आयोजनों को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर के करीब 170 मीटर लंबे मार्ग पर कांवड़ यात्रा और चेहलुम जुलूस एक साथ गुजरेंगे।

दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने पहले से व्यापक इंतजाम किए हैं।

170 मीटर के रास्ते को दो हिस्सों में बांटा

पुलिस ने दोनों जुलूसों के सुरक्षित संचालन के लिए मार्ग को दो हिस्सों में बांट दिया है। इसके लिए रास्ते के बीच करीब 10-10 फीट ऊंचे टेंट के पर्दे लगाए गए हैं। एक तरफ कांवड़ यात्री आगे बढ़ेंगे, जबकि दूसरी तरफ चेहलुम का जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस की ओर से दोनों तरफ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; आखिर किस मामले में हुआ ऐसा?

हनुमान चौक से शामली रोड तक सुरक्षा

बताया गया कि चेहलुम का जुलूस हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में निकाला जा रहा है। जुलूस नगर के हनुमान चौक के बाद शामली रोड स्थित कांवड़ मार्ग से होकर गुजरेगा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए इस मार्ग पर पहले से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन दोनों आयोजनों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

सच सामने आना ही चाहिए… लवकनी प्रकरण में सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी बड़ी मांग

अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 170 मीटर के इस मार्ग को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। दोनों पक्षों से बातचीत भी की गई है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि डीएम और एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस प्रशासन दोनों जुलूसों को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  4 August 2026, 4:15 PM IST

Related News

Advertisement