मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण, लेकिन ड्रोन निगरानी ने बढ़ाई सख्ती; क्या था खास?

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा की नमाज अमन और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने पूरे जिले में कड़ी निगरानी रखी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 May 2026, 9:42 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। जनपद की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शामली स्टैंड स्थित ईदगाह में मुफ्ती अली हसन ने ईद की नमाज अदा कराई, जहां नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

ईदगाहों में उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पारंपरिक परिधानों में पहुंचे और नमाज अदा की। शहर काजी ने लोगों से अपील की कि ईद का त्योहार भाईचारे और साफ-सफाई के साथ मनाया जाए तथा कुर्बानी के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर

ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी, डीएम और एसपी सिटी सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पूरे जनपद को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

ड्रोन और सीसीटीवी से हुई निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों, वज्र वाहनों और कंट्रोल रूम का उपयोग किया गया। पूरे शहर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया।

UP Weather Alert: यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी समस्या या अफवाह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  28 May 2026, 9:42 AM IST

Advertisement