हिंदी
मुजफ्फरनगर में सड़क पर मचा बवाल (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया, जहां एक खराब AC को लेकर परिवार ने सड़क पर ई-रिक्शा के जरिए उसका ‘जनाजा’ निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना नई मंडी क्षेत्र के कंबल वाला बाग इलाके की बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि एक साल पहले खरीदा गया AC लगातार खराब चल रहा था और शिकायतों के बावजूद ठीक नहीं किया गया।
परिवार ने खराब AC को ई-रिक्शा पर रखकर माला पहनाई और पूरे शहर में उसका ‘जनाजा’ निकाला। इस दौरान बड़े-बड़े पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिए कंपनी और दुकानदार पर धोखा देने के आरोप लगाए गए। भीड़ को बताया गया कि किस तरह उन्हें गर्मी में परेशान होना पड़ा।
जब यह जुलूस उस दुकान के सामने पहुंचा जहां से AC खरीदा गया था, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि AC पहले दिन से ही खराब था और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि सर्विस सेंटर की ओर से भी सहयोग नहीं मिला और बार-बार टालमटोल किया गया। परिवार ने यह भी कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
सीओ नई मंडी के अनुसार, दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और विवाद के समाधान की कोशिश की जा रही है। सड़क पर प्रदर्शन के कारण शांति व्यवस्था प्रभावित हुई, इसलिए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।
UP Weather Alert: यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यह पूरा मामला उपभोक्ता विवाद और सर्विस डिलीवरी में लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा है। एक तरफ परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दुकानदार ने आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 28 May 2026, 9:39 AM IST
Topics : BreakingNews ConsumerCase Muzaffarnagar UPnews viralnews