UP News 28 May 2026: यूपी BJP में बदलाव; गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों को मिले नये जिलाध्यक्ष; सपा नेता पर हमला

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 May 2026 , 9:45 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

 

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 28 May 2026 09:45 PM (IST)

      UP News Live Updates: अलीगढ़ में नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

      अलीगढ़ में नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद किया गया। भूरेका गांव के पुल के पास नहर से शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

    • 28 May 2026 09:22 PM (IST)

      UP News Live Updates: हापुड़ में गाने को लेकर विवाद में मारपीट

      हापुड़ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पड़ोसी ने गाना बजाने से मना किया था क्योंकि इलाके में गमी का माहौल था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 28 May 2026 09:03 PM (IST)

      प्रतापगढ़ में 2.22 कुंतल गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

      प्रतापगढ़ में पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। फतनपुर पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रक से 2 कुंतल 22 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 2.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ट्रक चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अरबाज, शोएब मलिक और मो. वसीर के रूप में हुई है। सभी आरोपी कंधई थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और उनके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

    • 28 May 2026 08:42 PM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

      लखनऊ में एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बाजारखाला क्षेत्र में हुए इस मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिद को पकड़ लिया। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी पति शाहिद ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है।

    • 28 May 2026 07:39 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में बड़ी लापरवाही, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

      आगरा में लोहामंडी थाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां आरोप है कि इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल ने बिना तहरीर पढ़े ही मुंशी से FIR दर्ज करा दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने तहरीर पढ़ना तक जरूरी नहीं समझा और सीधे FIR दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

    • 28 May 2026 07:31 PM (IST)

      मुजफ्फरनगर : न्यूमैक्स सिटी पर किसान की जमीन कब्जाने का आरोप

      मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी पर किसान ने जमीन कब्जाने और फसल नष्ट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंच चुका है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

    • 28 May 2026 06:51 PM (IST)

      भाजपा ने जारी की 5 जिलाध्यक्षों की नई सूची

      भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 5 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार अंबेडकरनगर में दिलीप देव पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम वाराणसी जिले की जिम्मेदारी राम सकल पटेल को सौंपी गई है। चंदौली में काशीनाथ सिंह को संगठन की कमान दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर महानगर इकाई में रमेश प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देवरिया जिले में काली प्रसाद को नई जिम्मेदारी दी गई है।

       

    • 28 May 2026 06:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: 12 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

      सहारनपुर में गागलहेडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    • 28 May 2026 06:04 PM (IST)

      गाजियाबाद कोर्ट का राज ठाकरे पर बड़ा आदेश

      गाजियाबाद की कोर्ट में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ 2012 में दर्ज एक मामले ने फिर सुर्खियां पकड़ ली हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे केस में कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए, जबकि उनके खिलाफ कई बार गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। अब कोर्ट ने अखबार में नोटिस प्रकाशित कराने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी।

    • 28 May 2026 05:42 PM (IST)

      UP News Live Updates: मेरठ में चल रहा था मौत का कारोबार, STF ने खोली परतें

      मेरठ में STF ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गैंग के एक सदस्य शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध .30 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में लाइसेंसी हथियारों की आड़ में अवैध सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। STF अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

    • 28 May 2026 05:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: कई जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

      आगरा समेत यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार हवाएं 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। आगरा में भी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

    • 28 May 2026 05:28 PM (IST)

      गाजीपुर में फर्जी PPO घोटाला

      गाजीपुर में फर्जी पेंशन भुगतान आदेश (PPO) तैयार कर सरकारी धन लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गंगाप्रसाद रामप्रसाद यादव इंटर कॉलेज, रुहीपुर से जुड़े 13 शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    • 28 May 2026 05:26 PM (IST)

      UP News Live Updates: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा

      उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा, जिससे ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर के शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    • 28 May 2026 05:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में STF का बड़ा ऑपरेशन, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

      उत्तर प्रदेश STF ने आगरा में नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए ऐसे ड्रग्स गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली और हरियाणा से हाई प्रोफाइल पार्टियों तक नशीले पदार्थ पहुंचाता था। STF की इस कार्रवाई में 1.0645 किलोग्राम OG गांजा और 147 ग्राम MDMA बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    • 28 May 2026 04:33 PM (IST)

      लड़की के विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प 

      देवरिया में लड़की के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 6 घायल एंकर खबर देवरिया जिले से है जहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के जामुनी टोला कारीपुर गांव में लड़की से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए हैं।

    • 28 May 2026 04:18 PM (IST)

      UP News Live Updates: लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

      सहारनपुर में थाना गागलहेडी पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो बाइकें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।

    • 28 May 2026 04:17 PM (IST)

      UP News Live Updates: बिजली विभाग की टीम पर पथराव

      बागपत के मुगलपुरा इलाके में फॉल्ट ठीक करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान की छत से कर्मचारियों पर पत्थर फेंके गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    • 28 May 2026 04:16 PM (IST)

      UP News Live Updates: शहीद उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया को श्रद्धांजलि

      औरैया में शहीद उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया को पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी अर्पित की। कार्यक्रम में अधिकारियों और पुलिस जवानों ने शहीद को नमन किया।

    • 28 May 2026 04:15 PM (IST)

      UP News Live Updates: साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

      लखीमपुर में साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी आरोपी थर्ड पार्टी गेम ऐप के जरिए लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, एक बाइक और कार बरामद की है। पढुआ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।

    • 28 May 2026 04:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: डाक विभाग की महिला कर्मी से छेड़खानी

      कन्नौज में डाक विभाग की एक महिला कर्मी ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर पुलिस के सामने पहुंची युवती अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    • 28 May 2026 04:08 PM (IST)

      UP News Live Updates: सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला

      चंदौली में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में गार्गी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सपा नेता प्यारे लाल के परिजनों ने हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में मुगलसराय पुलिस जुट गई है।

    • 28 May 2026 03:46 PM (IST)

      UP News Live Updates: बाराबंकी में सरकारी ट्यूबवेल खराब, सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर

      बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के करोरा गांव में सरकारी ट्यूबवेल कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, सैकड़ों बीघा फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। समय पर सिंचाई न होने से खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

    • 28 May 2026 03:44 PM (IST)

      Live Update: CBSE कॉपियों की री-चेकिंग और छात्रों की चिंताओं पर बहस तेज

      CBSE परीक्षा परिणाम और कॉपियों की री-चेकिंग को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और असंतोष देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी तरह की त्रुटि की संभावना कम हो सके।

      इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा विषय बता रहे हैं।

    • 28 May 2026 03:43 PM (IST)

      ईद उल अज़हा मुबारक-सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    • 28 May 2026 03:35 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में ट्रैफिक सिपाही का वीडियो वायरल, नियम उल्लंघन पर उठा विवाद

      आगरा के भगवान टॉकीज क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही एक वाहन का चालान काटते नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी अपनी बाइक पर HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने कार चालक का नंबर प्लेट न होने पर चालान किया था। इसी को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाते हुए ट्रैफिक पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि नियम लागू करने वाले खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

    • 28 May 2026 03:35 PM (IST)

      UP News Live Updates: औरैया में दर्दनाक हादसा, झूला झूलते समय मासूम बच्ची की मौत

      औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर बाजार में खेल-खेल में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, झूला झूलते समय बच्ची के गले में फंदा कस गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 28 May 2026 03:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: अयोध्या में चौरे बाजार के कपड़ा शोरूम में भीषण आग

      अयोध्या के चौरे बाजार में एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय शोरूम के अंदर तीन महिलाएं फंस गई थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

    • 28 May 2026 03:33 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में STF की बड़ी कार्रवाई, महिला मास्टरमाइंड समेत 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

      आगरा में STF टीम को बड़ी सफलता मिली है, जहां महिला मास्टरमाइंड समेत 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी अमेरिका, थाईलैंड और कैलिफोर्निया से इंपोर्टेड गांजा मंगवाते थे। पुलिस ने इनके पास से सवा करोड़ रुपये का गांजा और 17 लाख रुपये मूल्य की 167 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। तस्करी के लिए रेंटल कार ऐप के जरिए गाड़ियां बुक की जाती थीं और OLX के माध्यम से घर को अड्डा बनाया गया था। आरोपी खंदारी शिवपुरी कॉलोनी से पकड़े गए, जो समय-समय पर ठिकाना बदलकर पुलिस से बचते थे। सभी को थाना सिकंदरा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

    • 28 May 2026 03:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो छात्र गंभीर घायल

      अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

    • 28 May 2026 03:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: मथुरा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष

      मथुरा में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में जमकर गोलीबारी हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हथियारों के साथ फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस देर से पहुंची। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 28 May 2026 03:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: सुल्तानपुर में संपत्ति विवाद में गोली चली

      सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र के अहिबरनपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान गोली चल गई, जिसमें भाई और भतीजी घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    • 28 May 2026 03:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: इटावा में धनगर समाज के मंच से गरजे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

      इटावा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे, जहां उन्होंने धनगर समाज के मंच से संबोधित किया। इस दौरान माता अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। चितभवन से नुमाइश पंडाल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु और समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

    • 28 May 2026 03:00 PM (IST)

      UP News Live Updates: रायबरेली में संदिग्ध हालात में तालाब में मिला बुजुर्ग का शव

      रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र के जुरावन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान समोधा के रूप में हुई है, जो शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

    • 28 May 2026 02:59 PM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में बीजेपी नेता शिवम सिंह की पीट-पीटकर हत्या

      लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र स्थित जलवा क्लब के पास बीजेपी नेता शिवम सिंह की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिगरेट लेने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि शिवम अपने दोस्तों के साथ अयोध्या से लखनऊ आया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट की और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शिवम को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 28 May 2026 02:59 PM (IST)

      UP News Live Updates: रायबरेली में NTPC ऊंचाहार कर्मचारी का वीडियो वायरल, JE नशे में नजर आया

      रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में NTPC कर्मचारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जूनियर इंजीनियर (JE) प्रशांत सक्सेना नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। मामला ऊंचाहार क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

    • 28 May 2026 02:25 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में ईद पर ताजमहल को लेकर विवाद

      आगरा में ईद के मौके पर ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में नमाज अदा किए जाने का विरोध करते हुए वहां जाने और पूजा-अर्चना की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इससे पहले ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और संगठन के कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। कुछ ही देर में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश जताया।

    • 28 May 2026 02:24 PM (IST)

      UP News Live Updates: सोनभद्र में पति ने की पत्नी की हत्या

      सोनभद्र जनपद के खड़िया क्षेत्र में गुरुवार को नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम महेंद्र गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी महेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

    • 28 May 2026 02:17 PM (IST)

      UP News Live Updates: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने गोमती नदी में कूदकर किया आत्महत्या

      जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव के गढ़ईपर पुरवा की निवासी एक 26 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर बुधवार की रात को गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया।

    • 28 May 2026 02:06 PM (IST)

      UP News Live Updates: अस्पताल में दम तोड़ा, हत्या में बदली धाराएं

      लखनऊ के विभूतिखंड स्थित एलपीएस स्कूल के पास लहूलुहान मिले युवक शिवम सिंह की केएनएस हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस वारदात के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

    • 28 May 2026 01:55 PM (IST)

      UP News Live Updates: रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक ढाबे में घुसा, आधा दर्जन लोग घायल

      रायबरेली के करहिया चौकी क्षेत्र के गोपालपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित ढाबे में घुस गया। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 28 May 2026 01:55 PM (IST)

      UP News Live Updates: पौड़ी में राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज

      पौड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी 4 और 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों का दौरा करेंगे। अल्मोड़ा में उनकी एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। दौरे की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौके पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    • 28 May 2026 01:52 PM (IST)

      UP News Live Updates: लखीमपुर में आवारा कुत्ते का आतंक, 50 से ज्यादा लोग घायल

      लखीमपुर के काशी नगर मोहल्ले में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, “सिंबा” नाम के कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुत्ते को पकड़ लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    • 28 May 2026 01:52 PM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में बकरीद की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

      लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने नमाज अदा कराई और नमाजियों को संबोधित किया। उन्होंने देश में अमन-चैन और सलामती के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज के बाद धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद भी दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ।

    • 28 May 2026 01:47 PM (IST)

      UP News Live Updates: एटा में जहरीली शराब का तांडव, दो मौतें

      उत्तर प्रदेश के एटा में अवागढ़ थाना क्षेत्र के मीसाकला में शराब पीने से दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतक के बेटे ने शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

    • 28 May 2026 01:43 PM (IST)

      UP News Live Updates: बिधूना में सनसनी, घर के अंदर बुजुर्ग महिला का लहूलुहान शव मिला

      औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी का शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका के शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घर में अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

      जानकारी के अनुसार, महिला घर में अकेली रहती थीं और उनका बेटा बाहर रहता है। पड़ोसियों को कई घंटे तक कोई हलचल न दिखने पर शक हुआ, जिसके बाद घर का दरवाजा खोलने पर शव मिला।

      सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

    • 28 May 2026 01:41 PM (IST)

      UP News Live Updates: मैनपुरी में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का हमला, कई घायल

      मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला अनी, सुंगांव गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित कुमार के अनुसार गांव के भूरेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह सहित कई लोगों से जमीन रजिस्ट्री को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। 27 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए और अमित कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बाद में घर पर पथराव भी किया और महिलाओं को धमकाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

      UP News

    • 28 May 2026 01:39 PM (IST)

      UP News Live Updates: सोनभद्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण तेज, बैरिकेडिंग शुरू

      सोनभद्र में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खलियारी मार्ग पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है और एक-दो दिन में पाइल मशीन से काम शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार निर्माण के दौरान पैदल यात्रियों के लिए रास्ता छोड़ा जाएगा और आम लोगों को कम से कम परेशानी होगी। सड़क की चौड़ाई लगभग नौ मीटर है, लेकिन अतिक्रमण से दिक्कतें आ रही हैं। पहले बीच हिस्से में निर्माण होगा, बाद में अतिक्रमण हटाया जाएगा। परियोजना को पूरा होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी ने वैकल्पिक व्यवस्था और पैदल-बाइक चालकों के लिए अलग रास्ते की मांग की है।

    • 28 May 2026 01:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: आगरा में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 22 जुआरी गिरफ्तार

      आगरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे पर छापेमारी की है। सदर क्षेत्र के नगला जस्सा में एक खाली मकान में चल रहे जुए के ठिकाने से 22 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 13 मोबाइल फोन, हजारों रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान मकान मालिक कुलवंत उर्फ सरदार और मान सिंह उर्फ नकुला फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

    • 28 May 2026 01:33 PM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में हुक्का बार पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

      लखनऊ में हुक्का बार से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि हुक्का बार चलाना किसी भी तरह का मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने तंबाकू और निकोटिन को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि राज्य सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाने का पूरा अधिकार है। याचिकाकर्ता की ओर से व्यवसाय के अधिकार का तर्क दिया गया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई और लाइसेंस विवाद को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 14 जुलाई तय की है।

    • 28 May 2026 01:31 PM (IST)

      UP News Live Updates: मेरठ में रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

      मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित पूठा रेलवे ट्रैक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  28 May 2026, 7:53 AM IST

Advertisement