सीसीटीवी में कैद हुए आखिरी 10 मिनट… फिर 12वीं की छात्रा पर बरसाईं गोलियां, अगले ही पल हिस्ट्रीशीटर ने भी उठा लिया खौफनाक कदम

मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव में 12वीं की छात्रा को हिस्ट्रीशीटर युवक ने तीन गोलियां मार दीं। वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 July 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस एन्क्लेव में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर युवक ने 12वीं की छात्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

10 मिनट तक चली कहासुनी, फिर चली गोलियां

पुलिस के अनुसार शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) और न्यू गोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का (19) एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार शाम दोनों डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के पास मिले। सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बहस और कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान आदित्य ने पिस्टल निकालकर अनुष्का पर तीन गोलियां चला दीं।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

छात्रा को गोली मारने के बाद आदित्य ने अपनी पिस्टल से खुद के सीने में दो गोलियां मार लीं। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अनुष्का गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल छात्रा को पहले कैलाशी अस्पताल और बाद में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पाकिस्तानी कश्मीर शब्द पर भड़का भारत: अमेरिकी मीडिया को दी नसीहत, कहा- भारत का अभिन्न अंग है PoK

जेल से जमानत पर आया था आरोपी

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आदित्य कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ जानलेवा हमला और हथियार तस्करी सहित छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह 16 जून को जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले तीन वर्षों से छात्रा को जानता था और जेल से आने के बाद लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्रा उससे बात नहीं करना चाहती थी।

अगले 48 घंटे संभलकर रहें यूपी वाले: आज 10 जिलों में आफत की बारिश, 30 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आपके शहर का मौसम

दो अवैध पिस्टल और मोबाइल जब्त

घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस के खोखे, दोनों के मोबाइल फोन, छात्रा की स्कूटी और आरोपी की बाइक बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। छात्रा के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  30 July 2026, 8:36 AM IST

Related News

Advertisement